Skip to main content
उस रात उसका फ़ोन आया था —
ठीक 2:47 AM पर।

मैं जागा नहीं।
फोन बजा,
बंद हुआ,
फिर दोबारा बजा।

फिर… हमेशा के लिए ख़ामोश हो गया।

सुबह उठा तो
उसका नाम स्क्रीन पर चमक रहा था —
3 मिस्ड कॉल।

मैंने सोचा,
"फिर कोई फ़िजूल की बहस रही होगी…"
और मोबाइल साइड में रख दिया।

10 मिनट बाद
दोस्त का कॉल आया —
"वो नहीं रही…"

क्या?"
सिर्फ यही एक शब्द निकला मुँह से।
और फिर बिल्कुल शून्य।

ना आंसू निकले,
ना गुस्सा,
ना यकीन।

बस एक कंपकंपी थी —
जिसने दिल को भींच लिया था।

मैंने सोचा कोई मज़ाक है,
फिर हँसने की हिम्मत भी नहीं हुई।

क्योंकि अचानक
दिल में एक सिहरन उठी —
“क्या उसने… मरने से पहले मुझे कॉल किया था?”

मैं भागा,
उसके घर,
उसकी गली,
उसकी आख़िरी तस्वीर तक।

सब जगह एक ही बात थी —
“वो बहुत देर तक अकेले बैठी रही…
आख़िरी बार किसी को फोन कर रही थी…
किसी को माफ़ करने की कोशिश में थी।”

अब मैं हर रात 2:47 पर उठता हूँ।
फोन घूरता हूँ।
दिल करता है,
कभी फिर से वो कॉल आए…
बस एक बार।

उसकी यादें अब सिर्फ़
वो तीन मिस्ड कॉल बन चुकी हैं —
जो मैं कभी उठा नहीं पाया।

लोग कहते हैं,
"जो गया, उसे जाने दो..."

पर कोई उनसे पूछे —
"जिसने जाने से पहले तुम्हें पुकारा हो,
क्या उसे भुलाया जा सकता है?"

#sadshayari #sadstatus #sadlovestory #sadlines #sadlife #adhurimohabbat #adhurikahani #broken #brokenheartedme

Comments

Mostly Read

मन से उतरे हुए लोग, सामने भी बैठ जाए तो नज़र नहीं आते....
 मै गुल्लक तोड़कर वापस गया जब,  वो गुडिया और मंहगी हो गई थी...